उत्तराखंड: घर के बाहर खेल रही मासूम का अपहरण कर युवक ने दुष्कर्म को दिया अंजाम, गिरफ्तार

रुद्रपुर: घर के बाहर खेल रही मासूम को अगवा कर युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। स्थानीय लोगों ने आरोपित की तलाश कर उसकी जमकर पिटाई की। जिसके बाद पुलिस को घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

दादी के साथ खेल रही थी बच्ची

जानकारी के मुताबिक रविवार शाम 7 वर्षीय मासूम बच्ची घर के पास अपनी दादी के साथ खेल रही थी। इसी बीच एक युवक वहां आ पहुंचा और मासूम को अगवा कर फरार हो गया। यह देख उसकी दादी ने शोर मचाया जिससे आसपास के लोग एकत्र हो गए। उन्होंने आरोपित का पीछा किया लेकिन वह हाथ नहीं लगा। रात करीब आठ बजे बच्ची रोते हुए घर पहुंची। उसने बताया कि उसके साथ पिटाई कर दुष्कर्म किया गया। इसका पता चलते ही स्वजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी गई। स्थानीय लोग भी आरोपी की तलाश में जुटे थे। इस बीच आरोपी की पहचान ठाकुर पुत्र जगदीश ठाकुर निवासी थाना बिलासपुर, रामपुर के रूप में हुई। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुष्कर्म के आरोपित को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया है।