उत्तराखंड: SDG अवॉर्ड 2024-25 के लिए युवाओं और संस्थाओं के हो रहें नामांकन, आज अंतिम तिथि

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) को प्राप्त करने को लेकर उत्कृष्ट कार्य कर रहे लोगों, सामाजिक संगठनों, संस्थाओं और कारपोरेट सेक्टर को सम्मानित किया जाएगा।

किया जाएगा सम्मानित

इन्हें सम्मानित करने को एसडीजी अचीवर अवॉर्ड 2024-25 की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें 15 से 29 वर्ष आयु के ऐसे युवाओं को सम्मानित किया जाएगा, जो शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, जैव विविधता संरक्षण, जल संरक्षण, नशा मुक्ति, नवाचार आदि क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं। इसी क्रम में राज्य भर से कुल 60 व्यक्तियों/संस्थाओं को इस वर्ष एसडीजी अचीवर अवॉर्ड प्रदान किया जाएगा।

यहां देखें ईमेल जानकारी

इसके लिए पुरस्कार के लिए नामांकन 30 नवंबर 2025 तक आमंत्रित किए गए हैं। बताया है कि इच्छुक व्यक्ति/संस्था क्यूआर कोड या ईमेल cppgg@gmail.com पर अपनी प्रविष्टि भेज सकते हैं। नामांकन फॉर्म cppgg.uk.gov.in पर उपलब्ध हैं।