उत्तराखंड के युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की ओर से परीक्षा के लिए एग्जाम शेड्यूल की घोषणा की गई है।
देखें वेबसाइट
इसमें सहायक अध्यापक (LT), सहायक भंडारी और आबकारी सिपाही/ परिवहन आरक्षी/ उप आबकारी निरीक्षक/ हॉस्टल मैनेजर ग्रेड 3 गृहमाता/ हाउस कीपर पदों पर होने वाली परीक्षा के लिए एग्जाम शेड्यूल जारी किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूकेएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर अधिसूचना जारी की गई है।
जून से परीक्षा का आयोजन
📌📌आबकारी सिपाही/ परिवहन आरक्षी/ उप आबकारी निरीक्षक/ हॉस्टल मैनेजर ग्रेड 3 गृहमाता/ हाउस कीपर पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 30 जून 2024 को किया जाएगा।
📌📌सहायक भंडारी पदों के लिए परीक्षा 21 जुलाई 2024 को होगी।
📌📌सहायक अध्यापक (LT) के लिए परीक्षा 18 अगस्त 2024 को होगी।