उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज यानी गुरुवार को उत्तराखंड दौरे पर आ रहें हैं।
केदारनाथ धाम और बद्रीनाथ धाम के करेंगे दर्शन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस दौरान उपराष्ट्रपति आज 26 और 27 अक्टूबर को कई कार्यक्रम में शामिल होंगे। जिसमें उपराष्ट्रपति के कार्यक्रम के मुताबिक, 26 अक्टूबर को उपराष्ट्रपति सबसे पहले गंगोत्री जाएंगे फिर अगले दिन केदारनाथ धाम बद्रीनाथ धाम के दर्शन करेंगे। इसके बाद 27 अक्टूबर को उपराष्ट्रपति धनखड़ वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून में पर्यावरण, वन जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा आयोजित कंट्री लेड इनिशिएटिव (CLI) के समापन समारोह को संबोधित करेंगे। इस यात्रा के दौरान उपराष्ट्रपति राजभवन, देहरादून भी जाएंगे।