एक बार फिर से कोरोना फिर तेजी से पैर पसार रहा है । उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग हेल्थ बुलेटिन के अनुसार गुरूवार को प्रदेश में कोरोना के नए 180 मामले सामने आए । आज दो मरीज की मौत हुई । इसके बाद अब राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 1448 हो गई है। पिछले 24 घंटों में 212 मरीजों ने कोरोना को मात दी है ।
कहां मिले कितने केस
देहरादून में 88 ,हरिद्वार से 19 , नैनीताल जिले में 33, उधमसिंह नगर से 14, पौडी से 02 ‘ टिहरी से 02 , चंपावत से 0, पिथौरागढ़ से 04 , अल्मोड़ा 12 , बागेश्वर से 03, चमोली से 02 , रुद्रप्रयाग से 0 ,उत्तरकाशी से ,01 नए मरीज मिले हैं।