महिला होमगार्ड वीआईपी घाट के पास हाईवे पर यातायात नियंत्रण कर रही थी तभी उन्हें फोन चोरी करने की सूचना मिली । बबली ने बिना कुछ सोचे समझे नदी में छलांग लगा दी और चोरों को दबोच लिया । उनके यह अदमय साहस की हर कोई प्रशंसा कर रहा है ।
बबली के आवाज़ लगाने पर युवकों ने नदी में छलांग लगा दी
हरिद्वार में महिला होमगार्ड बबली रानी वीआईपी घाट के पास हाईवे पर यातायात नियंत्रण कर रही थी। तभी एक व्यक्ति दौड़ता हुआ बबली के पास आया और उसने 07 युवकों द्वारा फोन चोरी करने की सूचना दी। बबली के आवाज़ लगाने पर युवकों ने नदी में छलांग लगा दी। बबली ने भी अपनी जान की परवाह किये बिना उनके पीछे-पीछे पुल से नीचे छलांग लगा दी और एक आरोपी को दबोच लिया और चोरी का मोबाइल भी बरामद कर लिया।अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है।
सम्मानित किये जाने की घोषणा
बहादुरी के लिए उन्हें कमांडेंट जनरल, होमगार्ड्स द्वारा होमगार्ड्स डिस्क एवं प्रशंसा प्रमाण पत्र से सम्मानित किये जाने की घोषणा की गयी है।