आज हम आपको ऐसे पेड़ के बारे में बताएंगे । जिसको गुदगुदी करने पर वह इंसानों की तरह हंसने लगता है । जी हां उत्तराखंड के नैनीताल में एक ऐसा ही पेड़ है । जब कोई इस पेड़ को हाथ लगता है तो उस पेड़ को गुदगुदी शुरू हो जाती है ।
नैनीताल के कालाढूंगी में हैं यह पेड़
नैनीताल के कालाढूंगी के जंगलों में एक ऐसा पेड़ है । जो अपने आप में रहस्य समेटे हुए है। यह पेड़ बिल्कुल इंसानों की तरह ही हरकते करता है। इस पेड़ को इंसानों की तरह गुदगुदी होती है। जब कोई इस पेड़ को हाथ लगता है तो उस पेड़ को गुदगुदी शुरू हो जाती है। उसकी टहनियां और पत्तियां हंसने लगती है। इस पेड़ के तने में अगर अंगुलियां रगड़ी जाएं तो इसकी शाखाएं हिलने लगती है। जिस वजह से इसे हंसने वाला पेड़ भी कहा जाता है ।
पेड़ को लेकर किए जा रहे शोध कार्य
इस पेड़ को देखने दूर – दूर से काफी पर्यटक आते हैं । इस पेड़ का वानस्पतिक नाम ‘रेंडिया डूमिटोरम’ है। इस पेड़ को लेकर कई शोध किए जा रहे हैं ।