उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में निर्माणाधीन सुरंग में दीपावली पर भूस्खलन हो गया था। जिसमें 40 मजदूर फंसे हैं।
बचाव अभियान जारी
जिसके बाद से बचाव अभियान तीसरे दिन में प्रवेश कर गया है। अभियान लगातार जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब ऑगर ड्रिलिंग मशीन मंगाई है, यह मशीन मलबे में 900 मिमी स्टील पाइप लगाएगी। इन 900 मीटर के पाइप के जरिए सुरंग में फंसे हुए मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकलना जाएगा।
आज बाहर निकाले जा सकते हैं मजदूर
इस संबंध में सुरंग का दौरा करने के बाद सचिव आपदा प्रबंधन रंजीत कुमार सिन्हा ने कहा कि फंसे हुए मजदूरों को बुधवार तक बचाया जा सकता है। बचाव दल लगातार मलबा हटा रहा है। अब मलबे के ढेर में सुरंग तैयार करके पाइप डाला जाएगा। इसके जरिए मजदूरों को निकाला जाएगा। सभी मजदूर सुरक्षित बताए गए हैं।