एशियन गेम्स: भारत को शूटिंग में मिले दो सिल्वर मेडल, एलावेनिल वलारिवन ने 10मी एयर राइफल में जीता सिल्वर मेडल, पहले दिन भारत की शानदार शुरुआत

​देशदुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। एशियन गेम्स में भारतीय एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले ही दिन रिकार्ड बनाया।

भारत का शानदार प्रदर्शन

जिसमें भारत ने शूटिंग स्पर्धा में दो सिल्वर मेडल अपने नाम किए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निशानेबाजी में भारत को पहला दिन बेहद शानदार रहा। महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में एलावेनिल वलारिवन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीता। वहीं, महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में भी भारतीय टीम ने रजत पदक हासिल किया। इसके अलावा मार्शल आर्ट्स में सुचिका तारियाल ने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स स्पर्धा में बेहतरीन खेल दिखाते हुए देश के लिए एक और मेडल पक्का कर दिया है।

शेफाली वर्मा के शतक से क्रिकेट टीम फाइनल में

क्रिकेट मैदान से भी भारत ने शानदार प्रदर्शन किया है। शेफाली वर्मा के शानदार शतक की बदौलत भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है। इसके साथ ही भारत के लिए क्रिकेट में भी एक पदक पक्का हो गया है।