बेहद सुंदर: छोटे बच्चे ने अयोध्या मंदिर के श्री राम लला की मूर्ति जैसा धारण किया रूप, हर कोई हुआ कायल

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। एक बेहद प्यारा वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

जिसमें एक छोटे बच्चे ने अयोध्या मंदिर के श्री राम लला का रूप धारण किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहें इस वीडियो को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। वायरल हो रहें वीडियो में बच्चे ने अपने शरीर को काले रंग से रंगा है और पीली धोती पहनी है। जो‌ बिल्कुल अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर में रखी श्री राम लल्ला की मूर्ति की तरह है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह वायरल वीडियो वृन्दावन का बताया जा रहा है। इस वायरल वीडियो पर लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।