इंडियन प्रीमियर लीग में विराट कोहली ने रचा रनों का नया इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज

क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। आईपीएल अपने समापन की ओर है। 26 मई को आईपीएल का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। आईपीएल में विराट कोहली ने नया इतिहास रच दिया है।

विराट कोहली ने रचा नया इतिहास

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग में रनों का नया इतिहास रच दिया है। इसके साथ ही विराट कोहली आईपीएल इतिहास में 8000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह रिकॉर्ड उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए आईपीएल एलिमिनेटर के दौरान बनाया। हालांकि इसमें आरसीबी को राजस्थान रॉयल्स से हार का सामना करना पड़ा। लेकिन इस मैच के साथ ही विराट ने नया रिकॉर्ड बना दिया। इस सीजन विराट कोहली ने आईपीएल में 14 मैच में 708 रन बनाए हैं जिसमें एक शतक और 5 अर्धशतक शामिल है।

दर्ज हुए 253 मैच में 8004 रन

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मैच से पहले उनके नाम 251 मैच में 7971 रन दर्ज थे। अब उनके नाम 253 मैच में 8004 रन दर्ज हो चुके हैं। इनमें 8 शतक भी शामिल हैं। आईपीएल इतिहास में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में शिखर धवन (6769) रनों के साथ दूसरे नंबर पर है। वहीं रोहित शर्मा 6628 रन के साथ इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं।