उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया आरेंज अलर्ट, इन जिलों में जमकर होगी बारिश

उत्तराखंड मे तेजी से सर्दी बढ़ रही है। उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है।

उत्तराखंड में आज का मौसम-

मौसम विभाग के अनुसार आज पहाड़ों में भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मंगलवार को भी मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी वर्षा-बर्फबारी होने के आसार हैं। इसे लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

अल्मोड़ा में बारिश के आसार

अल्मोड़ा जिले में सुबह शाम की ठंड कंपा देने वाली पड़ रही है। बीते सोमवार को सुबह से ठंड और‌ बारिश का मौसम रहा और दोपहर में बारिश रही। आज बारिश के आसार जताए गये है।