उत्तराखंड में मौसम में बदलाव हो गया है और खिलखिलाती धूप से गर्मी बढ़ने लगी है।
उत्तराखंड में आज का मौसम-
उत्तराखंड में मैदान से लेकर पहाड़ तक एक बार फिर मौसम में बदलाव हो सकता है। देहरादून, चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, टिहरी, पौड़ी में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा जिले में सुबह शाम अब हल्की ठंड पड़ रही है। बीते शुक्रवार को सुबह से ठंड रही और दोपहर में खिलखिलाती धूप रही । आज धूप के साथ बारिश के आसार जताए गये है।