मौसम अपडेट: आज‌ कुछ जिलों में बरसेंगे मेघ, जानें अल्मोड़ा का हाल

उत्तराखंड मे अब धूप और गर्मी तेजी से बढ़ने लगी है। गर्मी बढ़ने से लोगों को भीषण गर्मी झेलनी पड़ रही है। जिसके बाद अब मौसम में बदलाव हो रहा है‌ और बारिश और‌‌ धूप का दौर जारी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम-

आज‌ मौसम विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जिसमें उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, नैनीताल में भारी बारिश की संभावना है।

अल्मोड़ा में बारिश के आसार-

आज अल्मोड़ा जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया हैं। बीते बुधवार को सुबह से धूप और बादल छाए रहे।