मौसम अपडेट: बारिश का दौर जारी, इन जिलों के लिए अलर्ट, जानें अल्मोड़ा का हाल

उत्तराखंड मे अब धूप और गर्मी तेजी से बढ़ने लगी है। गर्मी बढ़ने से लोगों को भीषण गर्मी झेलनी पड़ रही है। जिसके बाद अब मौसम में बदलाव हो रहा है‌ और बारिश का दौर जारी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम-

राज्य में एक बार फिर मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। आज देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में हल्की से मध्यम व गर्जन संग बारिश की चेतावनी जारी की गई है। दून, नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर जिले के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

अल्मोड़ा में बारिश के आसार-

आज अल्मोड़ा जिले में भारी बारिश के आसार हैं। बीते मंगलवार को सुबह से बादल लगे रहे। बाद‌ में ‌धूप रही।