उत्तराखंड मे अब धूप और गर्मी तेजी से बढ़ने लगी है। गर्मी बढ़ने से लोगों को भीषण गर्मी झेलनी पड़ रही है। वहीं पिछले चार दिनों से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। जाने आज उत्तराखंड में मौसम कैसा रहेगा।
उत्तराखंड में आज का मौसम-
मौसम विभाग के मुताबिक आज प्रदेश के मैदानी इलाकों में बादल छाए रहेंगे। वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश के आसार बन रहे हैं। चारधाम यात्रा के तीनों जिलों रुद्रप्रयाग उत्तरकाशी और चमोली में आज भारी बारिश हो सकती है।
अल्मोड़ा में रहेगी धूप-
आज अल्मोड़ा जिले में बारिश रहेगी । बीते गुरुवार को सुबह से हल्की धूप और बादल लगे रहे, वही दोपहर में तेज हवाएँ चली। शाम को तेज और झमाझम बारिश हुई।