क्या है भारत का ऑपरेशन सिंदूर’, क्यों चुना यह नाम, जानें इससे जुड़ा खास संदेश

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पीओके में 09 ठिकानों पर हमला किया।

भारत का मिशन ‘ऑपरेशन सिंदूर’

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत द्वारा इस एयरस्ट्राइक के बाद रक्षा मंत्रालय की ओर से एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई। जिसमें कहा गया है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का मकसद सिर्फ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाना था। इस हमले से पड़ोसी देश से झगड़े के मकसद से नहीं है।

दिया यह बड़ा संदेश

रिपोर्ट्स के मुताबिक माना जा रहा है कि भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के नाम के पीछे असल में पहलगाम का खास संदेश छिपा है। जिस तरह पहलगाम में पुरुषों को मारकर महिलाओं का सुहाग छीना गया था, उसके बदले को भारत ने ऑपरेशन सिंदूर नाम देकर एक बड़ा संदेश दिया है।