देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। वर्ल्ड कप का आगाज 05 अक्टूबर से हुआ है। जिसका आज फाइनल मुकाबला खेला गया। आईसीसी पुरुष वर्ल्ड कप 2023 (ICC Men’s World Cup 2023) का आगाज 5 अक्टूबर से भारत (India) की धरती पर हुआ। जिसका आज समापन हो गया है।
आज का फाइनल मैच आस्ट्रेलिया ने जीता
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम 240 रन ही बना सकी। इस बीच केएल राहुल ने 107 गेंदों पर 66 और विराट कोहली ने 63 गेंदों पर 54 रनों की धीमी पारी खेली, लेकिन टीम को संभाला। कप्तान रोहित शर्मा ने 31 गेंदों पर 47 रन बनाए थे। जबकि सूर्यकुमार यादव 28 गेंदों पर 18 रन ही बना सके। वहीं फाइनल मुकाबले में भारत को ऑस्ट्रेलिया ने छह विकेट से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया को 241 रनों का टारगेट मिला था जिसे उसने 42 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए ट्रेविस हेड ने 137 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली। मार्नस लाबुशेन भी 58 रन बनाकर नाबाद रहे। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने छठी बार वर्ल्ड कप अपने नाम कर लिया है।