देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। आज से नये साल की शुरुआत हो गई है। जिसमें कई बदलाव हुए हैं।
आज से हुए कई बदलाव
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज से नये साल की शुरुआत हो गई है। जिसमें कई तरह की चीजें बदल गई है। जिसका सीधा असर आम लोगों पर पड़ेगा। आज 1 जनवरी से यूपीआई के जरिए किए जाने वाले लेनदेन, पेंशन, किसानों को दिए जाने वाले लोन समेत कई नियमों में बदलाव हुआ है।
यहां देखें
✅✅आज एक जनवरी 2025 से जीएसटी से जुड़े कई नियमों में बदलाव होने जा रहा है। इसमें मल्टी फैक्टर आथेंटिकेशन (एमएफए) भी शामिल है। यह प्रक्रिया उन सभी पर लागू होगी जो जीएसटी फाइल करते हैं।
✅✅आज एक जनवरी से रूपे क्रेडिट कार्ड से जुड़े कुछ नियम भी बदल रहे हैं। प्रत्येक रूपे क्रेडिट कार्ड यूजर एयरपोर्ट पर लाउंज एक्सेस नहीं कर पाएगा। यह सुविधा क्रेडिट कार्ड से खर्च होने वाली रकम के आधार पर मिलेगी। इसके लिए नेशनल पेमेंट कारपोरेशन आफ इंडिया (एनपीसीआइ) ने गाइडलाइन जारी की हैं।
✅✅आज एक जनवरी 2025 से LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव हुआ है। आज से 19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर ₹16 रुपए तक सस्ता हो गया है। हालांकि, 14.2 KG वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
✅✅अमेजन ने भारत में अपने प्राइम मेंबर्स के लिए नया पासवर्ड-शेयरिंग रूल पेश किया है। जिसमें जनवरी 2025 में प्राइम मेंबर्स को अधिकतम 5 डिवाइस में साइन इन करने की अनुमति होगी।
✅✅आज एक जनवरी 2025 से वॉट्सऐप एंड्रॉयड 4.4 (किटकैट) और उसके पहले वाले वर्जन पर काम नहीं करेगा। वॉट्सऐप के अलावा, मेटा के अन्य प्लेटफॉर्म्स जैसे फेसबुक और इंस्टाग्राम भी इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेंगे।
✅✅आज से निफ्टी बैंक, फिननिफ्टी, मिडकैप सेलेक्ट और नेक्स्ट50 के वीकली कॉन्ट्रैक्ट को बंद करने के बाद, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने इन चार F&O कॉन्ट्रैक्ट की मंथली एक्सपायरी रिवाइज की है।
✅✅आज एक जनवरी 2025 से सेंसेक्स और अन्य सूचकांकों की समाप्ति तिथि में बदलाव हुआ है। जो शुक्रवार से मंगलवार को स्थानांतरित होने लगेगी। यह परिवर्तन साप्ताहिक और मासिक अनुबंधों पर प्रभाव डालेगा।
✅✅भारतीय रिजर्व बैंक ने नए नियम लागू किए हैं, जिससे किसानों को अब बिना गारंटी के 2 लाख रुपये तक के ऋण की सुविधा मिल सकेगी, जिससे भारतीय किसानों को परेशानी न हो।
✅✅आज एक जनवरी 2025 से देश में सभी बड़े ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स जैसे मारुति सुज़ुकी, ह्यूंडई, महिंद्रा और MG ने अपने वाहनों के दाम 2-4 प्रतिशत तक बढ़ाने का ऐलान किया है। कंपनियों ने वाहनों की कीमत में इजाफे के लिए इनपुट और ऑपरेशनल कॉस्ट के बढ़ने का हवाला दिया है।
✅✅आज एक जनवरी से सरकार प्रदूषण के खिलाफ सख्ती बढ़ाने जा रही है। 1 जनवरी से बीएस-7 यानी भारत स्टेज-7 के नियम लागू हो जाएंगे। अभी देश में बीएस-6 के नियम लागू हैं।
✅✅आज एक जनवरी 2025 से EPFO में रजिस्टर्ड 7 करोड़ से अधिक कर्मचारियों को नए साल पर महत्वपूर्ण सुविधा मिल गई है। केंद्र सरकार EPFO से पैसे निकालने के लिए एक डेबिट कार्ड की तरह एटीएम कार्ड जारी करेगी। अब पेंशनर्स देश के किसी भी बैंक से पेंशन का पैसा निकाल सकेंगे। इसके लिए अलग से किसी भी तरह के वैरिफिकेशन की जरूरत नहीं होगी।
✅✅आज एक जनवरी 2025 से फीचर फोन यूजर्स के लिए UPI सुविधा बढ़ी है। इससे पहले यह लिमिट 5,000 रुपये थी, जिसे बढ़ाकर 10,000 रुपये कर दिया गया है।