03 मई: गंगा सप्तमी आज, स्नान दान का खास महत्व, यह रहेगा शुभ मुहूर्त

आज 03 मई 2025 है। आज गंगा सप्तमी है। हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि पर गंगा सप्तमी मनाई जाती है। यह दिन पूर्णता देवी मां गंगा को समर्पित होता है। मान्यता है कि इस दिन मां गंगा धरती पर आई थी। इस शुभ अवसर पर साधक सबसे पहले गंगा स्नान करते हैं। इसके बाद देवी मां गंगा और महादेव की पूजा करते हैं। इस तिथि पर गंगा स्नान, तप और दान-पुण्य करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है।

जानें शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, 03 मई को सुबह 07 बजकर 51 मिनट पर वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि शुरू होगी। वहीं, 04 मई को सुबह 04 बजकर 18 मिनट पर वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि समाप्त होगी। सनातन धर्म में उदया तिथि मान है। इसके लिए 03 मई को गंगा सप्तमी मनाई जाएगी। वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि पर गंगा नदी के तट पर मेला का आयोजन किया जाता है। साथ ही संध्याकाल में गंगा आरती की जाती है।

स्नान व पूजा का शुभ मुहूर्त

📌📌गंगा सप्‍तमी पर गंगा स्‍नान का शुभ मुहूर्त-
सुबह 10:58 से दोपहर 1:58 तक रहेगा।
📌📌गंगा सप्‍तमी पर पूजा का शुभ मुहूर्त-
सुबह 11:52 से दोपहर 12:45 तक रहेगा।
📌📌गंगा सप्‍तमी पर दानपुण्‍य का शुभ मुहूर्त-
सुब‍ह ब्रह्म मुहूर्त 4:13 से 4:56 तक रहेगा।