06 जुलाई: आज का इतिहास, आज की तारीख पर दर्ज है यह अन्य महत्‍वपूर्ण घटनाएं, एक क्लिक में देखिए

आज 06 जुलाई 2025 है। देश-दुनिया के इतिहास में आज की तारीख में प्रमुख घटनाएं घटी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 06 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्‍वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।

अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

📗📗1787: सिबपुर में इंडियन बोटेनिकल गार्डन की स्थापना।

📗📗1885: महान वैज्ञानिक लुई पाश्चर ने रेबीज रोधी टीके का पहली बार इस्तेमाल किया।

📗📗1935: तिब्बती समुदाय के 14वें एवं वर्तमान गुरु दलाई लामा तेनजिन ग्यात्सो का जन्म।

📗📗 1944: नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने महात्मा गांधी को पहली बार ‘राष्ट्रपिता’ के संबोधन से पुकारा।

📗📗1947: सोवियत संघ में एके-47 रायफलों का निर्माण शुरू।

📗📗1964: मलावी (पूर्व में न्यासालैंड) को ब्रिटेन से आजादी मिली।

📗📗2002: चर्चित भारतीय उद्योगपति धीरूभाई अंबानी का निधन

📗📗2006: नाथूला दर्रा 44 साल बाद खोला गया।