March 28, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

15 अगस्त: आज देश मना रहा है स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ

आज देश स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ मनायी जा रही है। जिस पर इस साल पूरा देश इस स्वतंत्रता दिवस को ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तौर पर मना रहा है। प्रधानमंत्री ने भारत की स्वतंत्रता का 75वां वर्ष मनाने के लिए मार्च 2021 में गुजरात के अहमदाबाद के साबरमती आश्रम से ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ शुरू किया था। यह समारोह 15 अगस्त, 2023 तक जारी रहेगा। जिसमें सभी राज्यों में कार्यक्रम प्रस्तुत किए जा रहे हैं। आज हर जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। आज सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले से तिरंगा फहराएंगे और देश को संबोधित करेंगे। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 7:20 बजे – लाल किले पर गार्ड ऑफ ऑनर होगा। 7:30 बजे – प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर पर देश का तिरंगा झंडा फहराएंगे।

इनका बलिदान कभी नहीं भूलाया जाएगा-

इस दिन भारत को 200 सालों के ब्रिटिश शासन से आजादी मिली थी। स्वतंत्रता दिवस वो दिन है जो हमें हमारे स्वतंत्रता सैनानियों के त्याग को याद दिलाता है।
भारत को मिली ये आजादी बहुत महत्वपूर्ण थी, क्योंकि इसके लिए देश के वीरों ने अपने प्राणों की कुर्बानी दी और काफी संघर्ष किया। महात्मा गांधी, भगत सिंह, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, सरदार वल्लभभाई पटेल, डॉ.राजेंद्र प्रसाद, मौलाना अबुल कलाम आजाद, सुखदेव, गोपाल कृष्ण गोखले, लाला लाजपत राय, लोकमान्य बालगंगाधर तिलक, चंद्र शेखर आजाद के बलिदान के कारण ही आज हम आजाद भारत में सांस ले पा रहे हैं। भारत के साथ ही कुछ और देश भी 15 अगस्त के दिन स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं।