हल्द्वानी में 23वीं प्रादेशिक प्रतियोगिता का समापन, 46वीं वाहिनी पीएसी बनी पुलिस हॉकी की चैंपियन

हल्द्वानी (नैनीताल): गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में तीन दिवसीय ’23वीं प्रादेशिक जनपद/वाहिनी पुलिस हॉकी प्रतियोगिता-2026′ आयोजित हुई।

हॉकी प्रतियोगिता-2026

जिसका रविवार को समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में 46वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब जीता। समापन समारोह मेंजिला जज नैनीताल प्रशान्त जोशी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने फाइनल मैच का शुभारंभ कराया और खिलाड़ियों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक मार्च-पास्ट की सलामी ली।

प्रतियोगिता का समापन

प्रतियोगिता के अंतिम दिन रोमांचक मुकाबले में 46वीं वाहिनी पीएसी ने एकतरफा मुकाबले में आईआरबी प्रथम (बैलपड़ाव) को 11-02 के भारी अंतर से हराकर चैंपियनशिप जीती। जनपद उधमसिंह नगर ने 31वीं वाहिनी पीएसी को 03-02 से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
• ​प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट: कांस्टेबल विक्रम सिंह (46वीं वाहिनी पीएसी)
• ​बेस्ट गोलकीपर: कांस्टेबल अमित लटवाल (46वीं वाहिनी पीएसी)
• ​बेस्ट डिफेंडर: पीसी विजय मोहन (आईआरबी द्वितीय देहरादून)

रहें उपस्थित

​आयोजन सचिव एवं एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने प्रतियोगिता की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की।
​कार्यक्रम के अंत में उत्तराखंड पुलिस के ध्वज को सम्मानपूर्वक उतारकर मुख्य अतिथि को सौंपा गया। मुख्य अतिथि ने विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान की और आयोजन सचिव ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, एसपी अपराध डॉ. जगदीश चंद्र सहित पुलिस विभाग के तमाम वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।