क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। 28 अप्रैल से आईपीएल 2026 का आगाज हो गया है। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन चल रहा है। इस बार टूर्नामेंट में कुल 75 मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें 16 डबल हेडर (एक दिन में दो मैच) शामिल हैं।
कोलकाता ने दर्ज की जीत
आईपीएलटूर्नामेंट का आगाज 28 मार्च को बेंगलुरु में RCB बनाम SRH मैच से हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 26 अप्रैल 2026 को खेले गए आईपीएल 2026 के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को सुपर ओवर में हराकर शानदार जीत दर्ज की। मैच टाई होने के बाद केकेआर ने यह मुकाबला जीता। इकाना स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करने के बाद 155/7 का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में लखनऊ ने पूरे ओवर खेलने के बाद 8 विकेट खोकर 155 रन बनाए और मैच टाई हो गया। इसके बाद सुपर ओवर में लखनऊ की टीम पहले खेलने के बाद महज 1 रन बना पाई और कोलकाता के लिए रिंकू ने पहली गेंद पर चौका लगाकर टीम को जीत दिला दी। रिंकू सिंह को उनकी 83 रनों की उम्दा पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
31 मई को फाइनल
आईपीएल का फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा। इस सीजन के मैच भारत के 12 शहरों में आयोजित होंगे, जिनमें बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली और कोलकाता जैसे प्रमुख शहरों के साथ-साथ न्यू चंडीगढ़, धर्मशाला और रायपुर भी शामिल हैं।
आज का मुकाबला
आज (27 अप्रैल, सोमवार) एक मुकाबले में दो बड़ी टीमें आमने-सामने होंगी। आज आईपीएल 2026 में एक मुकाबला खेला जाएगा। शाम साढ़े सात बजे खेले जाने वाले इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के सामने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की चुनौती होगी। दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में यह रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा।