29 मई: अंतरराष्ट्रीय एवरेस्ट दिवस आज, इस खास उद्देश्य के साथ हर साल मनाया जाता है यह दिवस

आज 29 मई 2025 है। आज अंतरराष्ट्रीय एवरेस्ट दिवस है। यह दिवस हर साल 29 मई को मनाया जाता है। जो न्यूजीलैंड के सर एडमंड हिलेरी और नेपाल के तेनजिंग नोर्गे शेरपा द्वारा 1953 में माउंट एवरेस्ट पर पहली चढ़ाई की स्मृति में मनाया जाता है। जो 29 मई 1953 को दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत पर चढ़ने वाले पहले व्यक्ति थे।

दुनिया का सबसे ऊंचा पर्वत शिखर एवरेस्ट

एवरेस्ट दुनिया का सबसे ऊंचा पर्वत शिखर है। इसकी ऊंचाई 8848 मीटर है। हिलेरी और शेरपा 29 मई 1953 के दिन एवरेस्ट की चोटी पर चढ़ने में सफल हुए थे। उन्हीं की याद में हर साल 29 मई के दिन अंतरराष्ट्रीय एवरेस्ट दिवस मनाया जाता है। एवरेस्ट की ऊंचाई 29,029 फीट है। इसे 1841 में सर जॉर्ज एवरेस्ट के नेतृत्व में एक ब्रिटिश सर्वेक्षण दल द्वारा ग्रह पर सबसे ऊंचा पर्वत घोषित किया गया था। 24 साल बाद इस पर्वत का नाम उनके नाम पर रखा गया। 

खास है इसका महत्व

इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय माउंट एवरेस्ट दिवस सिर्फ एडमंड हिलेरी और तेनजिंग शेरपा के विजय को  सेलिब्रेट करने के साथ ही ये पहाड़ पर चढ़ने के खतरों को बताने और उन लोगों को श्रद्धांजलि देने का भी दिन है जिन्होंने इस सफर के दौरान अपनी जान गंवा दी। यह दिवस पर्वतारोहियों को एवरेस्ट चोटी फतह करने के लिए प्रेरित करता है।