अरूणाचल प्रदेश के कामेंग सेक्टर में ऊंचाई पर स्थित इलाके में हिमस्खलन हुआ है। जिसमें एक एवलांच यानी बर्फीले तूफान की चपेट में आने से 7 सैनिक लापता हो गए हैं। ये सभी जवान गश्त कर रहे थे तभी अचानक हुए हिमस्खलन में फंस गए।
सातों सैनिक एक पैट्रोलिंग-पार्टी का थे हिस्सा-
बताया जा रहा है कि उसमें भारतीय सेना के कम से कम सात कर्मी फंस गए हैं। जिसमें फंसे हुए लोगों का पता लगाने के लिए तलाश और बचाव कार्य जारी है। सेना की कंपनियां लापता सैनिकों को ढूंढने में लगी हैैं। वही लापता हुए सैनिकों की तलाश में एक स्पेशल टीम को कामेंग सेक्टर में एयर-लिफ्ट किया गया है, ताकि सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाई जा सके।