अल्मोड़ा: जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र भोज गुडडू की अध्यक्षता में धरना प्रदर्शन में काँग्रेसजनों ने केन्द्र की नरेन्द्र मोदी के खिलाफ निकाला गुबार

पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत जिला काँग्रेस कमेटी द्वारा काँग्रेस के राष्ट्रीय नेता एंव पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ऒर केरल के वायनाड लोकसभा से सांसद राहुल गांधी की लोकप्रियता से घबराकर केन्द्र की मोदी सरकार ने षड्यंत्र के तहत लोकसभा सदस्यता रद्द करने के खिलाफ आयोजित सत्याग्रह में काँग्रेसजनों ने केन्द्र की मोदी सरकार को तानाशाही एंव हिटलरशाही सरकार बताया।

देश के लोकतंत्र को खत्म करने का किया जा रहा कृत्य

सत्याग्रह कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुँजवाल ने कहा कि आज देश बहुत बुरे दौर से गुजर रहा हैं, देश के लोकतंत्र को खत्म करने का कृत्य किया जा रहा हैं। केन्द्र की मोदी सरकार ने देश हित के लिए संघर्ष कर रहे काँग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी द्वारा मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियाँ को जिस प्रकार से मजबूती से सदन एंव सदन से बाहर रख रहे थे, उससे घबराकर मोदी सरकार षड्यंत्र के घिनोने हथियार को अपनाकर देश के संविधान की गरिमा को चोट पँहुचा रहे हैं जो, कि धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं। उन्होंने कहा कि इस सत्याग्रह को वृहद करके आम जनता तक मोदी सरकार की कुनितियों को पँहुचाने का समय आ गया हैं। उन्होंने कहा कि देश के लाखों काँग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी के साथ इस संकट में खड़े हैं।

सरकार को आगामी 2024 में लोकसभा चुनाव में उखाड़ फेंकने  का लेना है संकल्प

देश की दमनकारी मोदी सरकार को आगामी 2024 में लोकसभा चुनाव में उखाड़ फेंकने का संकल्प लेना हैं। आज देश में प्रत्येक दिन व्यक्ति की अभिव्यक्ति पर हमला हो रहा हैं, संविधान से लेकर देश की आंतरिक शक्तियों को खोखला करके केन्द्र की मोदी सरकार हिटलरशाही दौर से भी ज्यादा हिंसक हो चुकी हैं। इस समय प्रत्येक काँग्रेसजन को राहुल गांधी के संकट के दौर में हरपल खड़े होकर डटकर सामना करना हैं।

देश की जनता को बंधुवा मजदूरी के दौर में ले जाने का षड्यंत्र

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र भोज गुडडू ने कहा कि आज देश की जनता को बंधुवा मजदूरी के दौर में ले जाने का षड्यंत्र नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा किया जा रहा हैं। आज देश खोखले नारों ऒर विज्ञापनों की होड़ में सीमित हो गया हैं। देश के समाज का हरवर्ग मँहगाई, बेरोजगारी जैसी ज्वलंत समस्याओं से जूझ रहा हैं। अगर देश का विपक्ष आवाज उठाता हैं। तो विपक्ष के नेताओं के खिलाफ षड्यंत्र रचकर उनकी लोकसभा की सदस्यता को रद्द करना ही मोदी सरकार का कार्य रह गया हैं। उन्होंने कहा कि समय आ गया हैं। कि केन्द्र की छदमवादी मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए बड़ा संकल्प लेना हैं।कार्यक्रम का संचालन नगराध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में मौजूद रहे

कार्यक्रम में वरिष्ठ काँग्रेसी मनोज सनवाल, पूर्व प्रांतीय सचिव त्रिलोचन जोशी, पूर्व जिलाध्यक्ष युकां निर्मल रावत, पूर्व नगराध्यक्ष पूरन सिंह रॊतेला, पी सी सी सदस्य गोपाल सिंह चॊहान, नारायण दत्त पाण्डेय, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र बाराकोटी, घनश्याम गुरूरानी, प्रवीण सिंह, सुन्दर राम, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, गीता महरा, छात्रसंघ छात्रा उपाध्यक्ष रूचि कुटॊला, देवेन्द्र सिंह कनवाल, आनन्द बिष्ट, अमन अंसारी प्रदेश महामंत्री, निजाम कुरॆशी, अमित बिष्ट, चन्दन बोरा, आनन्द प्रसाद, हेमचन्द्र पाण्डेय, नितिन रावत, अभिषेक तिवारी, गोविन्द प्रसाद, विनीत बोरा, दिनेश चन्द्र पाण्डेय, रोशन लाल टम्टा, शिखा मुस्यूनी, दीप्ति बनौला, नवीन चन्द्र कोहली, कमल किशोर, महेश चन्द्र आर्या, विरेन्द्र मलाडा, पवन महरा, मोहन देवली, परितोष जोशी, एड. महेश चन्द्र, शरद चन्द्र साह, गोपाल सिंह कनवाल, मोहन नगरकोटी, दीपक मलाडा़, दिनेश नेगी, पान सिंह बिष्ट, अमर सिंह रावत, कार्तिक साह, बाला रावत, सुनील सिंह कठायत, रोहित सत्याल, गॊरव सतवाल, जीवन चन्द्र, नरेन्द्र प्रसाद, अमित नेगी, पूरन सिंह सुप्याल,दीपक भट्ट, गिरीश राम, जगदीश चन्द्र पाण्डेय, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश अधिकारी, न्याय पंचायत अध्यक्ष हेम आर्य,  विशाल शाह, नवल बिष्ट, मनोज बिष्ट सहित अनेक काँग्रेसजन उपस्थित थे।