उत्तराखंड: दर्दनाक सड़क हादसे में मशहूर यूट्यूबर की मौत

उत्तराखंड से जुड़ी दु:खद खबर सामने आई  है। खबर है कि देहरादून निवासी मशहूर यूट्यूबर की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई ।
डिवाइडर से जा टकरायी बाइक

मिली जानकारी के मुताबिक अगस्त्य चौहान  देहरादून निवासी की थाना टप्पल क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस वे 47 माइल पर दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यूट्यूबर अगस्त्य अपनी रेसिंग बाइक से आगरा से दिल्ली जा रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक अनियंत्रित होने से डिवाइडर से जा टकरायी।जिसमें उसकी मौत हो गई।

लॉन्ग राइड के कंपटीशन में भाग लेने के लिए निकला था अगस्त्य
देहरादून निवासी अगस्त्य चौहान यूट्यूब पर  PRO RIDER 1000 नाम से यूट्यूब चैनल चलाता था। जिसमें उसके करोड़ों व्यूवर और लाखों तादाद में सब्सक्राइबर हैं। अगस्त्य दिल्ली में होने वाली लॉन्ग राइड के कंपटीशन में भाग लेने के लिए निकला था और विडियो बनाते हुए उसने अपनी रेसिंग बाइक को करीब 300 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलाने की कोशिश कर रहा था । बता दें की ये पहली बार था जब अगस्त्य 300 की स्पीड से बाइक को दौड़ाने की कोशिश कर रहा था। इससे पहले उसने खुद अपने वीडियो में बताया था कि उसने इससे पहले कभी भी 300 की स्पीड से नहीं चलाई है। वहीं मौत के बाद से अगस्त्य के घर में कोहराम मचा हुआ है।