उत्तराखंड में मौसम में बदलाव हो गया है और उत्तराखंड का मौसम लगातार बदल रहा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम-
मौसम विभाग ने आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कहीं-कहीं ओलावृष्टि और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। इसके अलावा मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा जिले में सुबह शाम अब हल्की ठंड पड़ रही है। बीते गुरुवार को सुबह से हल्की ठंड रही और बादल छाए रहे। शाम के बाद फिर मौसम बिगड़ा। आज बारिश के आसार जताए गये है।