बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। गरुड़ (बागेश्वर) के होटल एसोसिएशन कौसानी और व्यापार संघ गरुड़ ने बद्रीनाथ तक बस सेवा की मांग की है।
बस सेवा की मांग
मिली जानकारी के अनुसार यहां ग्रीष्मकालीन पर्यटक सीजन में कौसानी से बद्रीनाथ के लिए सीधी बस सेवा शुरू करने की मांग की गई है। लोगों का कहना है कि यहां से बद्रीनाथ के लिए बस सेवा नहीं होने से पर्यटकों और आम जनता को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बस सेवा शुरू करने से लोगों को राहत मिलेगी।