अल्मोड़ा: लोक कलाकार महासंगठन ने लोक कलाकार गोपाल सिंह सिराड़ी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की

लोक कलाकार महासंगठन द्वारा वरिष्ठ लोक कलाकार गोपाल सिंह सिराड़ी के निधन पर दिशा अकादमी के सभागार में भावपूर्ण शोक सभा की गई ।

संस्कृति विभाग द्वारा ऐसी कलाकारों को कोई सुध नहीं लिया गया

लोक कलाकार महासंगठन के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल सिंह चम्याल ने कहा कि सिराड़ी लोक संस्कृति के मजबूत स्तंभ थे उन्होंने अपना जीवन बहुत गरीबी में जिया संस्कृति विभाग द्वारा ऐसी कलाकारों को कोई सुध नहीं लिया गया जो बहुत चिंता का विषय है ।

पत्रकारों और कलाकारों को संविधान के तहत अपने अधिकारों का हक मांगना पड़ेगा

शोक सभा में वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा पत्रकारों और कलाकारों को संविधान के तहत अपने अधिकारों का हक मांगना पड़ेगा।इसके साथ ही सभी ने स्वर्गीय सिराड़ी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।  वरिष्ठ रंगकर्मी नवीन बिष्ट ने कहा की श्री सिराड़ी लोक जीवन लोक कला के ग्रामीण आंचल के फक्कड़ कलाकार थे लोक कलाकार महासंगठन जिला इकाई के महासचिव दयानंद  कठैत ने कहा लोक कलाकार अपनी माटी के संरक्षक के रूप में कार्य करते हैं उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है कलाकार समाज का अभिन्न अंग होता है ।

शोक सभा में मौजूद रहे

शोक सभा में वरिष्ठ रंगकर्मी रमेश लाल, नारायण थापा, सुरेश लाल शीला पंत, मनीषा आर्य, सभासद राजेंद्र तिवारी, पंकज कुमार, अरुण तिवारी, संजय कुमार, गिरीश धवन, आदि रंगकर्मी उपस्थित थे।