हल्द्वानी: सड़क दुर्घटना में होटल मैनेजमेंट के छात्र की मौत, दोस्त घायल

हल्द्वानी: सड़क दुर्घटना में होटल मैनेजमेंट के छात्र की मौत, दोस्त घायल

हल्द्वानी आम्रपाली कॉलेज से होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहे एक छात्र की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई, जबकि दोस्त घायल हो गया। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

आम्रपाली कॉलेज में होटल मैनेजमेंट के थर्ड ईयर का छात्र था मानस

जानकारी के मुताबिक तल्लीताल भीमताल निवासी मानस शाह (22) पुत्र हरीश चंद्र शाह हल्द्वानी में कमरा किराए पर लेकर रहता था। वह आम्रपाली कॉलेज में होटल मैनेजमेंट के थर्ड ईयर का छात्र था। बताया जा रहा है की बुधवार शाम मानस अपने दोस्त पंकज निवासी बेरीनाग के साथ बाइक से हल्दूचौड़ गया था। देर रात लोगों ने दोनों को सड़क किनारे पड़ा हुआ देखा। दोनों गंभीर रूप से घायल थे। आनन फानन में दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने मानस को मृत घोषित कर दिया, जबकि पंकज का उपचार शुरू कर दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस

मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी। मोर्चरी पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। मेडिकल चौकी प्रभारी हरिराम ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। घटना की जानकारी ली जा रही है।