बागेश्वर: थाना कपकोट पुलिस ने फरार चल रहे 01 वारंटी को किया गिरफ्तार

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। पुलिस अधीक्षक बागेश्वर, हिमांशु कुमार वर्मा के आदेशानुसार एवं सीओ बागेश्वर अंकित कंडारी, सीओ कपकोट शिवराज सिंह राणा के पर्यवेक्षण में वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के तहत एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।

काफी समय से फरार चल रहा था अभियुक्त

इसी क्रम में दिनांक- 22.06.23 को थाना कपकोट पुलिस द्वारा वारंटी दीपक सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी ग्राम भयात कर्मी, थाना कपकोट जिला बागेश्वर को फौजदारी वाद संख्या- 663/22 धारा- 53/ 83 पुलिस एक्ट में जो काफी समय से फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बागेश्वर के समक्ष पेश किया गया।

पुलिस टीम

  1. अ0उप नि0हृदेश परिहार
    2-हेड कांस्टेबल राजेंद्र प्रसाद।
    3-हेड कांस्टेबल प्रकाश शर्मा।