अल्मोड़ा: नगरपालिका की मांग को लेकर लोगों का प्रर्दशन जारी, बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरे लोग, निकाला जुलूस

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के रानीखेत में नगरपालिका की मांग को लेकर लोगों का प्रर्दशन जारी है।

स्थानीय लोगों ने निकाला जुलूस

जिस पर सिविल एरिया को छावनी परिषद से मुक्त कर नगर पालिका में शामिल करने के लिए रानीखेत विकास संघर्ष समिति के बैनर तले स्थानीय लोगों ने शनिवार को मुख्य बाजार में जुलूस निकाला। इस आंदोलन को शनिवार को 100 दिन पूरे हो गए हैं। इसलिए रानीखेत विकास संघर्ष समिति के बैनर तले स्थानीय लोगों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर धरना स्थल से गांधी चौक होकर सदर बाजार, रोडवेज स्टेशन केमू स्टेशन तक जुलूस निकाला। इस दौरान लोगों ने रानीखेत को छावनी से मुक्त करो के नारे लगाए।

आंदोलन की चेतावनी

साथ ही प्रदर्शनकारियों ने दोहराया कि जब तक उन्हें कैंट से आजाद नहीं कर दिया जाता, यह आंदोलन चलता रहेगा।