उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां चम्पावत के थाना पुलिस लोहाघाट ने तीन तस्करों को 11.40 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद जेल भेज दिया है।
आरोपियों के कब्जे से 11.40 ग्राम स्मैक की गई बरामद
एसओ मनीष खत्री ने बताया कि सोमवार की देर रात चैकिंग के दौरान बलांई मार्ग में तीन युवक स्कूटी से आ रहे थे। तलाशी लेने पर कब्जे से 11.40 ग्राम स्मैक बरामद की गई। जिसमें मनोज फर्त्याल डूंगरी फर्त्याल के कब्जे से 3.3 ग्राम, ललित पुनेठा निवासी फोर्ती के कब्जे से 4.5 ग्राम तथा राहुल कुमार आर्य निवासी कोली ढेक के कब्जे से 3.6 ग्राम कुल 11.40 ग्राम स्मैक बरामद की गई है।
न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपियों को भेजा गया जेल
उन्होंने बताया कि तीनों स्मैक तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है तथा स्कूटी को सीज कर दिया है। न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया है। मामले की जांच एसआई रिनी चौहान कर रही हैं।
पुलिस टीम में शामिल रहे
पुलिस टीम में एसआई हरीश प्रसाद, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार, ध्यान सिंह, मदन नाथ, जीवन पांडे, अशोक वर्मा शामिल रहे