अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में दिनांक 27/05/23 को कस्बा भतरौजखान में एक दुकान से चार्ज में लगा मोबाइल फोन चोरी हो गया था, जिसपर वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना भतरौजखान में Fir no 24/23 धारा 380IPC बनाम अज्ञात पंजीकृत कराया गया था।
पुलिस की कार्यवाही
जिस पर रामचन्द्र राजगुरु एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा सीओ रानीखेत व थानाध्यक्ष भतरौजखान को चोरी का खुलासा कर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था। सीओ रानीखेत टी0आर0 वर्मा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष भतरौजखान मदन मोहन जोशी द्वारा चोरी के खुलासे व अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा सर्विलांस टीम की मदद से सुरागरसी- पतारसी कर अथक प्रयास से कल दिनांक 23 अगस्त 2023 को दबिश देकर अभियुक्त शाहनवाज पुत्र मोहम्मद नवाब निवासी नत्था सिंह तकिया वाली मस्जिद के पीछे कोतवाली जसपुर ऊधम सिंह नगर को जसपुर ऊधम सिंह नगर से गिरफ्तार कर चोरी किए गए मोबाइल को भी बरामद किया गया है।
पुलिस टीम रहीं शामिल
- अपर उ0नि0 विजय रावत
- हे0का0 शादाब खान
- का0 बलवंत प्रसाद- सर्विलांस