अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा नगर में कुछ युवकों द्वारा हंगामा करते हुए दंपती के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है।
जानें पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार सरकार की आली निवासी किशन सिंह मेहरा ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि 21 सितंबर को कुछ युवक नशे में घर के पास पहुंचे। कारण पूछने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। बचाव में आई पत्नी पर भी हमला कर दिया। जिस पर शोर सुनकर पड़ोसी गंगा सिंह पलड़िया और सुंदर मेहता मौके पर पहुंचे। इस दौरान उन लोगों ने गंगा सिंह पलड़िया पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। लोगों ने आरोपी प्रेम रावत और हिमांशु सिंह को पकड़ लिया जबकि दो आरोपी भाग निकले।
पुलिस ने की जांच शुरू
आरोपियों ने पुलिस को दो अन्य साथी निखिलेश कनवाल और अजय बिष्ट का नाम बताया। इस संबंध एसएसपी रामचंद्र राजगुरु ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।