अल्मोड़ा: मां-बेटे को पीटने का आरोप, बेटे का किया अपरहण

अल्मोड़ा‌ से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के भतरौंजखान में मां-बेटे को पीटने के बाद बेटे का अपरहण करने का मामला सामने आया है।

बेटे को वाहन में डालकर हुए फरार

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पाती गैर तल्ला सल्ट निवासी भागा देवी ने पुलिस को तहरीर में कहा कि 20 सितंबर की रात करीब नौ बजे सूरज बंगारी ने उसके बेटे भरत चंद्र को फोन किया और उसे सड़क पर बुलाया। बेटे के साथ वह भी मौके पर पहुंची। आरोप है कि सूरज ने उसके बेटे को जबरन गाड़ी में बैठा लिया और विरोध करने पर उसके साथ भी मारपीट की। इसके बाद उसे वाहन में बैठाकर वह फरार हो गया। जिसके बाद आसपास के लोगों की मदद से उसे खोजा गया लेकिन वह नहीं मिला। कुछ देर बाद सूरज का पिता गिरीश बंगारी दूसरे वाहन से बेटे को घर के बाहर छोड़ गया और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोप लगाया कि पिता-पुत्र के साथ एक व्यक्ति और शामिल था।

दर्ज किया मुकदमा

एसएसपी रामचंद्र राजगुरु ने बताया कि महिला की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।