अल्मोड़ा: जगह-जगह साफ-सफाई और स्वच्छता है जरूरी- डीएम

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत जिले भर में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया।

स्वच्छता अभियान

जिसमें बीते कल रविवार को एक घंटे के विशेष सफाई अभियान में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षण संस्थानों व स्थानीय नागरिकों से बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। डीएम ने अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और अन्य लोगों को स्वच्छता की शपथ‌ दिलाई। साथ ही जगह-जगह सफाई की गई और स्वच्छता का संदेश दिया गया। इस दौरान स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण के तहत छह ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों को ओडीएफ प्लस सम्मान पत्र वितरित किये गए। वहीं, पखवाड़े के तहत पूर्व में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

यह लोग रहें मौजूद

इस मौके पर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे, परियोजना निदेशक पुष्पेंद्र सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी अरुण बंग्याल, ईओ नगरपालिका भरत त्रिपाठी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी समेत जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।