अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आगामी 04 अक्टूबर 2023 को महान स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी विक्टर मोहन जोशी की पुण्य तिथि प्रातः 09.30 बजे नारायण सेवाड़ी देवाल स्थित उनकी समाधी पर मनाई जायेगी
यह रहेगा कार्यक्रम
तदुपरान्त दोपहर 12:00 बजे विक्टर मोहन जोशी, राजकीय महिला चिकित्सालय, अल्मोड़ा में उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया जायेगा। इस संबंध में पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने नगर के सभी गणमान्य नागरिकों, राजनैतिक संगठनों व अन्य सभीे संगठनों के पदाधिकारियों से अनुरोध किया है कि उक्त कार्यक्रम में यथासमय उपस्थित होकर श्रद्धान्जलि अर्पित करने करें।