अल्मोड़ा: क्षेत्र में अवैध एवं प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से आज शुक्रवार, 2 अक्टूबर को पुलिस और ड्रग्स विभाग की संयुक्त टीम ने दन्या बाजार में स्थित कई मेडिकल स्टोरों पर अचानक छापेमारी की।
की छापेमारी
इस कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मचा रहा।
निरीक्षण अभियान का नेतृत्व थानाध्यक्ष दन्या दिनेश नाथ महन्त और ड्रग्स इंस्पेक्टर पूजा जोशी ने अपनी-अपनी टीमों के साथ संयुक्त रूप से किया। कार्रवाई के दौरान टीम ने दन्या बाजार के विभिन्न मेडिकल स्टोरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली, दुकान के लाइसेंस और दवाओं की खरीद-बिक्री से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेजों का गहनता से मुआयना किया। टीम ने मेडिकल स्वामियों को सख्त निर्देश दिए कि वे दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों को 24 घंटे चालू रखें और किसी भी स्थिति में प्रतिबंधित या नशीली दवाओं का भंडारण या बिक्री न करें। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले या बिना पर्ची के प्रतिबंधित दवाएं बेचने वाले मेडिकल स्टोरों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और उनका लाइसेंस भी निरस्त किया जा सकता है।