देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। वर्ल्ड कप का आगाज 05 अक्टूबर से हो गया है। आईसीसी पुरुष वर्ल्ड कप 2023 (ICC Men’s World Cup 2023) का आगाज 5 अक्टूबर से भारत (India) की धरती पर हो गया है।
आज भारत और आस्ट्रेलिया का मुकाबला
वर्ल्ड कप के उद्घाटन मुकाबले में इंग्लैंड का सामना न्यूजीलैंड से हुआ। वहीं दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान टीम ने नीदरलैंड से मुकाबला किया। अब वर्ल्ड कप में सबकी निगाहें भारतीय टीम के मुकाबले पर टिक गई। जिसमें आज रविवार को पांचवां मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। विश्व कप में दोनों ही टीमें अब नई शुरुआत साथ मैदान पर उतरेगी। यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2.00 बजे से खेला जाएगा। भारत सहित सभी टीमें लीग स्टेज में 9 मैच खेलेंगी।
बन रहा यह संयोग
रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला आज 8 अक्टूबर को चेन्नई के एमए चिदंबरम में होना है। इस बार खास संयोग बन रहा है। 36 साल बाद ऐसा संयोग बन रहा है कि भारत-ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप के अपने पहले मैच में आमने-सामने हो रही है। इससे पहले आखिरी बार ऐसा संयोग साल 1987 में हुए वर्ल्ड कप में बना था। उस बार भी चेन्नई में मैच था। इस बार भी चेन्नई में मैच है।
वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर।
वनडे वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम
पैट कमिंस (कप्तान), स्टीव स्मिथ, एलेक्स कैरी, जोश इंग्लिस, सीन एबॉट, एश्टन एगर, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, एडम जम्पा, मिचेल स्टार्क।
इस बार इतनी टीमें ले रही हैं हिस्सा
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार वर्ल्ड कप में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और नीदरलैंड्स की टीमें शामिल हैं। भारत के 10 शहरों में मैच आयोजित किए जाएंगे। इनमें अहमदाबाद, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, लखनऊ, पुणे, बेंगलुरु, हैदराबाद और धर्मशाला, शामिल हैं।