नैनीताल: छात्रों को बस किराये में मिलेगी 50 फीसदी छूट, जानें

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल के रामनगर में छात्र संघ पदाधिकारियों और ट्रांसपोर्ट यूनियन के पदाधिकारियों ने फैसला लिया है।

आपसी सहमति से फैसला

जिसमें छात्रों को बस किराये में 50 फीसदी छूट देने की सहमति बनी है। बताया कि रामनगर डिग्री कॉलेज में दूर दराज जैसे मालधन, कोटाबाग, कालाढूंगी, प्रतापपुर और कुमेरिया कुनखेत से आने वाले छात्र-छात्राओं को 50 फीसदी किराये में छूट मिलेगी।