बागेश्वर: विधायक सुरेश गढ़िया ने पब्लिक हेल्थ यूनिट का किया शुभारंभ, रक्त स्टोर करने की उपलब्ध हुई सुविधा

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर के कपकोट में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट में पब्लिक हेल्थ यूनिट खुल गया है।

पब्लिक हेल्थ यूनिट का शुभारंभ

मिली जानकारी के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट में पब्लिक हेल्थ यूनिट का शुभारंभ विधायक सुरेश गढ़िया ने किया। बताया है कि हेल्थ यूनिट के शुरू होने के बाद सीएचसी में रक्त स्टोर करने की सुविधा उपलब्ध हो गई है। इससे लोगों को राहत मिलेगी।

शव वाहन को दिखाई हरी झंडी

इसके अलावा विधायक ने कपकोट थाने के समीप बने शव गृह का लोकार्पण किया और नगर पंचायत के शव वाहन को हरी झंडी भी दिखाई।