बागेश्वर; बंदर भगाओ खेती बचाओ जन अभियान, तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन शुरू

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में बंदरों और जंगली जानवरों का आतंक बना हुआ है। ऐसे में गरूड़ (बागेश्वर) में बंदर भगाओ खेती बचाओ जन अभियान संचालन समिति की पहल पर बंदरों के आतंक से निजात दिलाए जाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने तीन दिवसीय धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

किया ऐलान

इस मौके पर कहा गया कि यदि जनप्रतिनिधियों ने कोई ठोस पहल नहीं की तो 15 मार्च को जनाक्रोश रैली निकाली जाएगी और उसके बाद आरपार की लड़ाई का एलान कर दिया जाएगा।

रहें मौजूद

इस दौरान किसान संगठन के जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद कत्यूरी, ग्राम प्रधान कृपाल दत्त लोहुमी, भोला दत्त पांडे, भूपेंद्र सिंह, नंदा बल्लभ पंत, भोला दत्त तिवारी, विशन नाथ, पार्वती देवी, कमला देवी समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।