अल्मोड़ा: कल से दो दिवसीय जिला स्तरीय ओपन शतरंज प्रतियोगिता शुरू, 8 स्कूलों के शतरंज खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। क्वींस चेस एकेडमी एवं विक्टोरिया क्लब अल्मोड़ा द्वारा खेल व खिलाडियों को बढ़ावा देने के लिये कल दिनांक 20.03.2024 बुधवार से स्वर्गीय भरत लाल टम्टा की स्मृति में दो दिवसीय जिला स्तरीय ओपन शतरंज प्रतियोगिता (विद्यालय स्तर) 2024 का आयोजन किया जा रहा है।

शतरंज खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग

यह आयोजन 245- दीपमाला कार्की भवन जाखनदेवी अल्मोड़ा में दोपहर 1 बजे से किया जाना सुनिश्चित हुआ है। प्रतियोगिता में 8 स्कूलों के शतरंज खिलाड़ी प्रतिभाग करने जा रहे हैं। यह जानकारी क्वींस चेस एकेडमी के निदेशक संतोष कुमार ने दी। आयोजक मंडल ने सभी खेल प्रेमियों से खेल व खिलाडियों का उत्साहवर्धन करने के लिए प्रतियोगिता में आने का अनुरोध किया है।

यह लोग रहें मौजूद

इस अवसर पर आयोजक मंडल के विक्टोरिया क्लब के अध्यक्ष मनोज सिंह पवार, दीपांकर कार्की, मुकेश जोशी, विजय भट्ट, पायल गोस्वामी, ज्योति बिष्ट, मेघा अलमिया, योगेश पांडे, कैलाश मेहरा, अनीता पवार, गरिमा थपलियाल, अतुल वर्मा, शंकर जोशी, दीप चंद्र जोशी आदि मौजूद रहे।