अल्मोड़ा: पेयजल संकट से लोग परेशान, इस मांग को लेकर दिया ज्ञापन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में गर्मी बढ़ने के साथ ही पेयजल संकट भी बढ़ने लगा है। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। द्वाराहाट में भी पेयजल संकट से लोग परेशान है।

ज्ञापन के माध्यम से कहीं यह बात

मिली जानकारी के अनुसार द्वाराहाट विकासखंड में गर्मी बढ़ने के साथ ही पानी की दिक्कतें बढ़ रही है। जिस पर बुधवार को लोगों ने पानी बांटने के लिए पर्याप्त वाहनों की व्यवस्था करने की मांग पर तहसीलदार तितिक्षा जोशी के माध्यम से एसडीएम को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि क्षेत्र के गांवों में जल संकट गहरा गया है। कहा कि पर्याप्त वाहनों की व्यवस्था कर इनके माध्यम से पानी बांटकर लोगों को राहत पहुंचाने के प्रयास होने चाहिए। वहीं लोगों ने क्षेत्र के अस्पतालों में पर्याप्त चिकित्सकों की तैनाती के साथ ही जंगलों में आग बुझाने के लिए तत्परता दिखाने की मांग की।

यह रहें शामिल

इस मौके पर मनोज रावत, ललित रावत, भटकोट प्रधान राकेश चंद्र, मनोज रावत, तारा सिंह मेहरा, नारायण रावत आदि शामिल रहे।