अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के नगर की मुख्य सड़क माल रोड का जल्द सुधारीकरण का कार्य शुरू होगा। इससे यात्रियों और पर्यटकों को बड़ी राहत मिलेगी।
जल्द होगी टेंडर प्रक्रिया
मिली जानकारी के अनुसार अब लोक निर्माण विभाग माल रोड पर करबला से लक्ष्मेश्वर बाईपास तक आठ लाख रुपये से पैंच भरान का कार्य होगा। इससे यह रोड गड्ढा मुक्त होगी। सड़क पर पैंच भरान की स्वीकृति मिल चुकी है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक जल्द टेंडर प्रक्रिया होगी और काम शुरू कर दिया जाएगा।
जल्द शुरू होगा कार्य
नगर की मुख्य सड़क माल रोड पर डामर उखड़ गया है इससे बने गड्ढे हादसों को न्योता दे रहे है। आने जाने में खतरा बना रहता है। लंबे समय से सड़क पर पैंच भरान नहीं किया गया है। लेकिन अब जल्द इसका कार्य शुरू किया जाएगा।