अल्मोड़ा: एलआर साह सड़क पर भरे जाएंगे गड्ढे, लोनिवि को मिले इतने लाख रूपये

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में नगर की एलआर साह सड़क पर गड्ढे भरे जाएंगे। पर्यटन की दृष्टि से यह सड़क काफी महत्वपूर्ण है।

कसारदेवी, चितई और जागेश्वर धाम को पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत

मिली जानकारी के अनुसार नगर से अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ हाइवे को जोड़ने वाली एलआर साह रोड लंबे समय से बदहाल हालत में है। वहीं डामर उखड़ने से कई स्थानों पर गड्ढे बन चुके हैं जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। जिसके बाद अब लोनिवि को सड़क पर गड्ढे भरने के लिए पांच लाख रुपये मिले हैं। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक जल्द पेंच भरान कर सड़क की हालत सुधारी जाएगी