अल्मोड़ा: भव्य रूप से आयोजित होगा दशहरा महोत्सव, प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाले पुतलों के लिए पुरस्कार की घोषणा

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में शारदीय नवरात्रि चल रहे हैं। आगामी 12 अक्टूबर को दशहरा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

15 पुतले होंगे‌ शामिल

मिली जानकारी के अनुसार इस संबंध में शुक्रवार को नगर के एक होटल सभागार में दशहरा महोत्सव समिति की प्रेस वार्ता हुई। जिसमें समिति ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाले पुतलों के लिए पुरस्कार के रूप में 21 हजार, 15 हजार और 11 हजार रुपये की घोषणा की है। साथ ही इस बार रावण परिवार में कुल 15 पुतलों का शामिल किया गया है।

यह रहेगा कार्यक्रम

इसके अलावा समिति की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं करने का निर्णय लिया गया है। बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मालरोड स्थित नगर पालिका पार्किंग स्थल से कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। जिसमें सुबह 11 बजे दुर्गा समितियां शोभा यात्रा निकालेगी। उसके बाद पार्किंग स्थल पर सभी पुतले एकत्र होंगे। जहां विधिवत उद्घाटन के साथ पुतलों का जुलूस एसएसजे परिसर के ज्यूलोजी खेल मैदान तक निकाला जाएगा।

रहें मौजूद

इस मौके पर मुख्य संयोजक किशन लाल, सचिव वैभव पांडे, हरीश कनवाल, मनोज सनवाल, विनोद वैष्णव, आनंद सिंह बगड़वाल, कैलाश गुरुरानी, मनोज वर्मा, दीप जोशी, उज्जवल जोशी, सलमान अंसारी, हनी वर्मा आदि मौजूद रहे।